कारगिल के रणबांकुरों को नमन : बेटमा में कैडेट्स ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कारगिल विजय दिवस पर बेटमा स्थित पृथ्वी डिफेंस अकादमी में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सैनिक विजय यादव ने कारगिल युद्ध के महत्व और सैनिकों के त्याग पर प्रकाश डाला। कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों को नमन किया तथा अंत में राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
Rahul Devda
26 Jul 2026
































