गाजियाबाद: 27वीं मंजिल से गिरकर 23 वर्षीय पीएचडी छात्र की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में 23 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर वैभव सिंह की मौत हो गई। वैभव की 27वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हुई। वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला था और पिछले करीब एक सप्ताह से अपनी बुआ और फूफा के घर रह रहा था। वैभव दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से पीएचडी कर रहा था।
Rohit Sharma
26 Aug 2026


























