सोहागपुर:रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-2 की बढ़ेगी ऊंचाई, डिस्प्ले बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगेंगे
सोहागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-2 की ऊंचाई बढ़ाने और कोच गाइडेंस के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम स्वीकृत हो गया है। दोनों कार्यों की टेंडर प्रक्रिया बाकी है, जिसे रेलवे द्वारा जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने और कोच की जानकारी मिलने में बड़ी राहत मिलेगी।
Neelam Tiwari
19 Jul 2026


























