CG NEWS:रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में अचानक भड़की आग,उरला क्षेत्र में धुएं का घना गुबार, दमकल और पुलिस मौके पर तैनात। फैक्ट्री में टायरों के उपयोग के कारण आग से निकलने वाला धुआं काफी घना और काला दिखाई दिया। धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्रों तक फैल गया, जिससे लोगों को सांस संबंधी परेशानी की आशंका भी बनी रही। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
PREM
13 Jun 2026


























