मप्र के सभी टाइगर रिजर्व, सेंक्चुरीज में कल से बंद होगी नाइट सफारी
वन विभाग ने प्रदेश के सभी टागर रिजर्व और सेंक्चुरीज में नाइट सफारी बंद करने का फैसला किया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा 17 नवंबर को दिए गए उस आदेश के पालन में उठाया गया है, जिसमें वन्यजीवों को होने वाले खतरे और असुविधा को ध्यान में रखते हुए रात के समय पर्यटन रोकने के निर्देश दिए गए थे।
Naresh Bhagoria
30 Nov 2025


























