बारिश का रेड अलर्ट!मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में आज स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टली
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
Aditi Rawat
6 Jul 2026
































