महाराष्ट्र में पेपर लीक और नकल पर सख्ती की तैयारी, दोषियों को 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने का प्रस्ताव
महाराष्ट्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति ने 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 10 करोड़ रुपए जुर्माने की सिफारिश की है। समिति ने महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2024 में कई खास संशोधन करने का प्रस्ताव भी दिया है।
Rohit Sharma
26 Nov 2026































