MP Weather: मानसून की विदाई करीब, 37.7 इंच बारिश के बाद अब तेज धूप, जानें अगले दिनों का मौसम..!
मध्य प्रदेश में मानसून अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 37.7 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य कोटे का 95.8 प्रतिशत है। अगले चार दिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम साफ होने के साथ मंगलवार से कई संभागों में तेज धूप निकल सकती है। एक सप्ताह में मानसून की विदाई शुरू होने का अनुमान है।
Aditi Rawat
28 Sep 2026
































