MP के नए DGP के लिए 3 नाम तय: यूपीएससी ने भेजे वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम, अब सीएम करेंगे फैसला
मप्र के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। UPSC की पैनल कमेटी ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम तय किए हैं। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इनमें से किसी एक को प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख चुनेंगे। वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे और नया डीजीपी एक दिसंबर से कार्यभार संभालेगा।
Naresh Bhagoria
20 Nov 2026































