रात 12 बजे तक मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति को आया गुस्सा, कर दी हत्या! फिर खुद पहुंचा अस्पताल
मध्य प्रदेश के बालाघाट में मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा की हत्या कर दी। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103(1) में केस दर्ज किया।
Dolly Wasvani
20 Nov 2026































