'मां के समान कोई छाया नहीं, कोई सहारा...' CM योगी की बातों पर विधानसभा में बजी थीं तालियां, मां के निधन के बाद फिर वायरल हुआ पुराना VIDEO
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद विधानसभा में दिए गए उनके पुराने भाषण का वीडियो फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में योगी ने संस्कृत का श्लोक सुनाकर मां की अहमियत बताई थी। उन्होंने मां को सबसे बड़ा सहारा और रक्षक बताया था। उनकी बातें सुनकर सदन में मौजूद विधायकों ने तालियां बजाई थीं।
Aditi Rawat
21 Nov 2026































