Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पार्क में कपल को घेरकर टूट पड़े 8 मुस्लिम नाबालिग, लड़की के सिर पर डंडे से हमला; मारपीट का VIDEO VIRAL

मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन पार्क में युवक-युवती के साथ मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि 8 से 10 मुस्लिम नाबालिग लड़कों ने पहले कपल पर अश्लील टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। 
पार्क में कपल को घेरकर टूट पड़े 8 मुस्लिम नाबालिग, लड़की के सिर पर डंडे से हमला; मारपीट का VIDEO VIRAL
मुंबई के कुर्ला पश्चिम में प्रमोद महाजन पार्क में घूम रहे कपल के साथ 8 नाबालिगों पर मारपीट का आरोप

मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में एक युवक और युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पास स्थित प्रमोद महाजन उद्यान में घूमने गए इस कपल को 8 से 10 मुस्लिम नाबालिग लड़कों ने घेर लिया। आरोप है कि पहले दोनों के साथ अश्लील टिप्पणियां की गईं और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 8 नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, 5 मुस्लिम नाबालिगों के अभिभावकों को भी नोटिस जारी किया गया है। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई के कुर्ला में कपल के साथ मारपीट

मुंबई के कुर्ला पश्चिम में हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती प्रमोद महाजन उद्यान में घूमने पहुंचे थे। दोनों पार्क में तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद 8 से 10 लड़कों के एक समूह ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि लड़कों ने कपल पर अश्लील टिप्पणियां कीं। जब युवक और युवती ने इसका विरोध किया, तो मामला और बढ़ गया। देखते ही देखते लड़कों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा तेज हो गई। वीडियो में कुछ लड़के युवक और युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

इंदौर में रिश्ते शर्मसार:मां ने पूछा मोटर क्यों बंद कर रहे हो? बेटे ने गला पकड़कर पटक दिया

चप्पल और डंडे से किया हमला

वायरल वीडियो में मारपीट की घटना के कुछ दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, एक लड़का चप्पल जैसी वस्तु से युवक को मारता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरा लड़का लकड़ी या डंडे जैसी चीज से युवती के सिर पर हमला करता दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि कपल ने शुरुआत में केवल अश्लील टिप्पणियों का विरोध किया था, लेकिन इसके बाद लड़कों के समूह ने उनके साथ मारपीट की।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घाटकोपर पुलिस स्टेशन में 8 नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ निम्न धाराएं लगाई गई हैं-

  • - BNS की धारा 189(2)
  • - BNS की धारा 189(4)
  • - BNS की धारा 118(1)
  • - BNS की धारा 352
  • - BNS की धारा 351(2)

जांजगीर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, महिला से मारपीट कर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

क्या है जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की भूमिका?

इस मामले में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सामान्य वयस्क आरोपियों की तरह कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी। भारत में नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 लागू होता है। इसके तहत कानून से संघर्ष में आए बच्चों के मामलों की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) करता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि नाबालिगों के सुधार और पुनर्वास पर भी ध्यान देना है। इस मामले में पुलिस ने सभी 8 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करने की बात कही है। बोर्ड मामले की परिस्थितियों, आरोपों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगा।

किरीट सोमैया ने घटना को लेकर क्या कहा?

मुंबई के इस मामले में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में इस घटना को सांप्रदायिक रंग देते हुए 'मुस्लिम गुंडागर्दी' बताया और आरोप लगाया कि घाटकोपर के फीनिक्स मॉल के पास मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू युवाओं पर हमला किया। सोमैया ने अपनी पोस्ट में FIR और नाबालिगों के खिलाफ दर्ज धाराओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 8 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 5 बच्चों के माता-पिता को नोटिस जारी किए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

मुंबई के कुर्ला में हुई इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और छेड़छाड़ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। पार्क, बाजार और अन्य सार्वजनिक जगहें ऐसी जगहें हैं, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने जाते हैं। ऐसे में किसी कपल के साथ अश्लील टिप्पणियां करना, उन्हें घेरना या मारपीट करना गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जांच के दौरान सभी आरोपों और वायरल वीडियो की बारीकी से पड़ताल की जाए। फिलहाल, मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts