मणिपुर हिंसा: 3 मैतेई लोगों की हत्या में तीन गिरफ्तार, 12 हथियार और विस्फोटक बरामद
मणिपुर के सुनुरोक पहाड़ी इलाके में तीन मैतेई लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 12 हथियार, 1,095 कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। घटना के विरोध में राज्यव्यापी बंद से बाजार, स्कूल और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। दूसरी ओर, कुकी-जो संगठन ने भी अपनी मांगों को लेकर बंद बुलाया है।
Aditi Rawat
21 Oct 2026


























