महाकाल के दरबार पहुंची ‘तुम मेरे हो’ की टीम, इंदौर में फैंस के साथ मनाया जश्न

आगामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की टीम ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद टीम इंदौर पहुंची, जहां कलाकारों ने फैंस और मीडिया से मुलाकात की। साथ ही शहर के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी चखा। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
फिल्म के प्रमोशनल दौरे की शुरुआत आध्यात्मिक अंदाज में हुई। एक्टर और प्रोड्यूसर गुरमीत चौधरी, उनकी को-स्टार ईशा मालवीय, प्रोड्यूसर्स देबिना बनर्जी और आरती एस के साथ को-प्रोड्यूसर रोमांच मेहता ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। टीम ने फिल्म की सफलता और आगे के सफर के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इंदौर में फैंस से की मुलाकात, चखे लोकल व्यंजन
मंदिर दर्शन के बाद टीम ने इंदौर में समय बिताया। यहां कलाकारों ने शहर के मशहूर व्यंजनों का आनंद लिया और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस किया। इस दौरान उन्होंने फैंस और मीडिया से बातचीत की। टीम ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा किया और दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए आभार जताया।
रिलीज से पहले ट्रेलर और म्यूजिक की चर्चा
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें प्यार, दर्द और जुनून से भरी कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच चर्चा में है, जिससे इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है।
ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
फिल्म में गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ईशा मालवीय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अनुष्का लुहार और शान ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रोमांस, एक्शन और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।
गुरमीत चौधरी के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि इसके जरिए वह बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म को देब गुरु फिल्म्स ने रेवा क्रिएटिव हाउस के साथ मिलकर बनाया है। आरती एस और देबिना बनर्जी फिल्म की प्रोड्यूसर हैं, जबकि रोमांच मेहता और अमन रियास्ती को-प्रोड्यूसर हैं। 'तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




















