रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी
विवाद के बाद आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर रूप से झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया,रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि छेड़छाड़ को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
PREM
14 Sep 2026


























