मैहर में लाल मुह के बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने मांगी इच्छामृत्यु, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मैहर के बड़ा इटमा और खारा देवरा गांव में लाल मुंह वाले बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में घुसने, फसलें बर्बाद करने और हमलों से त्रस्त ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर इच्छामृत्यु की मांग की। ग्रामीणों का दावा है कि 156 बंदर पकड़ने पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च के बावजूद समस्या बनी हुई है।
Sanjay Tiwari
14 Sep 2026


























