मछली पकड़ने गए भांजे का फिसला पैर, बचाने कूदा मामा भी डूबा,स्टॉप डैम में मामा-भांजे की मौत
धमतरी के माडमसिल्ली में दर्दनाक हादसा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शव बरामद,परिवार में पसरा मातम,धमतरी के माडमसिल्ली क्षेत्र के गेदरापारा में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। कांकेर निवासी लोकेश मंडावी अपने रिश्तेदार देवकरण के साथ मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान देवकरण का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।
PREM
13 Sep 2026


























