सोहागपुर में नवरात्र की धूम, 36 जगहों पर लगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं; मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
पितृपक्ष की समाप्ति के अगले ही दिन शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ होते ही सोहागपुर क्षेत्र मां आदिशक्ति की आराधना में लीन हो गया है। नगर से लेकर आसपास के ग्रामीण अंचलों तक देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में धार्मिक उत्साह का माहौल है। देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पंडालों को आकर्षक रूप देने और विद्युत सज्जा का कार्य किया जा रहा है।
Neelam Tiwari
11 Oct 2026

























