छिंदवाड़ा का बेटा बना लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना में बढ़ाया जिले का मान
छिंदवाड़ा के प्रथम विहार निवासी मेजर पंकज गौतम को भारतीय सेना में पदोन्नति मिली है। अब वे लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं और वर्तमान में राजौरी में तैनात हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अरबी भाषा में दक्ष पंकज भारत-यूएई, भारत-मिस्र और भारत-सूडान संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Shyam Sahu
17 Aug 2026


































