झारखंड: कथारा कोलियरी में कोयले का ढेर ढहा, 3 महिलाओं की मौत; 4 घायल
झारखंड के बोकारो जिले की कथारा कोलियरी में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। CCL के स्टॉकयार्ड नंबर-5 में कोयले का भारी ढेर अचानक ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय सभी ग्रामीण घरेलू इस्तेमाल के लिए कोयला इकट्ठा कर रहे थे। पुलिस और CCL प्रबंधन मामले की जांच में जुटे हैं।
Shivani Gupta
5 Nov 2026


























