CG NEWS: आदर्श ग्राम कोट में महिला कमांडो का एक्शन: कच्ची शराब और अवैध गतिविधियों पर महिलाओं का सख्त पहरा
कसडोल विकासखंड के आदर्श ग्राम कोट में महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए 'महिला कमांडो' टीम का गठन किया है। यह टीम प्रतिदिन शाम के समय गांव की गलियों में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती है। खास तौर पर कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। महिलाओं का कहना है कि गांव में बढ़ती नशे की समस्या सामाजिक वातावरण को प्रभावित कर रही थी। इसी कारण महिलाओं ने स्वयं आगे आकर गांव की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय
Prem Nirmalkar
4 Jul 2026


























