Raipur:रायपुर में कल्याण ज्वेलर्स पर डकैती की साजिश नाकाम, पिस्टल-कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने राजधानी में होने वाली एक बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नई रोड के पास हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देश
PREM
6 Aug 2026



























