NGT का आदेश-भोपाल में कलियासोत और भोज वेटलैंड क्षेत्र में 700 पेड़ काटे, अब लगाने होंगे 7000 पौधे
भोपाल के कलियासोत और भोज वेटलैंड क्षेत्र में करीब 700 पेड़ों की कटाई के मामले में NGT ने वन विभाग और सामाजिक वानिकी को 10 गुना यानी 7000 पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर तक पौधरोपण पूरा करना होगा और सभी पौधों का 100 प्रतिशत जीवित रहना सुनिश्चित करना होगा। कार्रवाई रिपोर्ट फोटो सहित पेश करनी होगी।
Naresh Bhagoria
15 Sep 2026


























