इंदौर से छह दिन बाद चार्टर विमान से जोधपुर रवाना आसाराम :पंचकर्म के लिए उज्जैन आए थे , स्वास्थ्य आधार पर मिली है पैरोल
स्वास्थ्य आधार पर पैरोल मिलने के बाद आशाराम 21 अक्टूबर को उज्जैन आया था। सिर और कमर में दर्द की शिकायत के चलते वह अंकपात रोड स्थित गुरुकुल आश्रम में करीब छह दिन तक पंचकर्म उपचार के लिए रुका। 23 अक्टूबर को सीने में दर्द की शिकायत के बावजूद वह अस्पताल नहीं गया। 27 अक्टूबर को इंदौर एयरपोर्ट से शाम 5:30 बजे चार्टर विमान से जोधपुर रवाना हो गया।
Hemant Nagle
28 Oct 2026

























