सीएम मोहन यादव ने मोबाइल की टॉर्च जलवाकर किया भोपाल के नाथू बरखेड़ा खेल परिसर का लोकार्पण, कहा-खेलों का दिख रहा स्वर्णिम भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का लोकार्पण किया। 134 एकड़ में करीब 1,000 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस परिसर के उद्घाटन समारोह में छह देशों की टीमों ने मार्च पास्ट किया। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को 9.23 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
Naresh Bhagoria
22 Nov 2026































