इंदौर से रीवा जा रही फ्लाइट के हवा में 3 चक्कर, तीन बार नाकाम लैंडिंग! 40 से ज्यादा यात्रियों की अटकी सांसें, वाराणसी पहुंचकर लौटा विमान
इंदौर से रीवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट शनिवार को तीन बार कोशिश के बावजूद लैंडिंग नहीं कर सकी। हवा की दिशा और दबाव में असंतुलन के कारण विमान 35 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा। 40 से ज्यादा यात्रियों को लेकर विमान वाराणसी डायवर्ट किया गया। बाद में रीवा लौटकर सुरक्षित उतरा। इस वजह से इंदौर-अहमदाबाद उड़ान 3 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना हुई।
Hemant Nagle
22 Nov 2026































