गुना में 48 घंटे से बारिश का कहर, गोपीसागर डैम के 2 गेट खुले
गुना में 48 घंटे से लगातार बारिश जारी है। जलस्तर बढ़ने के बाद पहली बार गोपीसागर डैम के दो गेट खोले गए हैं और चोपन नदी में 164.44 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने 7 गांवों में अलर्ट जारी किया है। जिले में अब तक 859.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है और अगले 24 घंटे भी बारिश के आसार हैं।
Rajkumar Rajak
6 Sep 2026
































