बीच पर बेचती हैं सामान, कभी क्लासरूम नहीं देखा, गोवा की इस महिला का टैलेंट देख चौंके लोग, बिना पढ़ाई के बोलती हैं शानदार इंग्लिश!
गोवा के बीच पर सामान बेचने वाली काली इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने कभी स्कूल में पढ़ाई नहीं की लेकिन उनकी अंग्रेजी सुनकर लोग हैरान हैं। काली ने विदेशी पर्यटकों से रोज बात करके अंग्रेजी सीखी है। खास बात यह है कि वह ब्रिटिश, अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई अंदाज में भी अंग्रेजी बोल लेती हैं।
Aditi Rawat
20 Nov 2026































