बलरामपुर में ग्रेफाइट खनन पर बवाल,गिरवरगंज में ग्रामीणों का विरोध, कंपनी के लोगों को लौटना पड़ा
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत गिरवरगंज में ग्रेफाइट खनन को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। खनन कंपनी के लोगों के गांव पहुंचने पर ग्रामीण एकजुट हो गए और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि विरोध के बाद कंपनी के लोगों को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की सहमति के बिना खनन की कोशिश की जा रही है।
PREM
26 Oct 2026


























