सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 24 वनकर्मियों की पदोन्नति, अधिकारियों ने लगाए स्टार
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन विभाग के मैदानी अमले का उत्साह बढ़ाने उनकी सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने के लिए पदोन्नति अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वनरक्षक से वनपाल और वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत हुए 24 वनकर्मियों को सम्मानित किया गया।
Neelam Tiwari
6 Nov 2026


























