ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका, पुलिस कर रही जांच
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों, पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार रात में नूडल्स खाने के बाद सोया था। सुबह सभी बिस्तर पर अचेत मिले। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
Dolly Wasvani
17 Oct 2026



























