Bijapur News:बीजापुर में बाढ़ के बीच देवदूत बनी नगरसेना, उफनते जलमार्ग से बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
बीजापुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है और लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। नगरसेना (होमगार्ड) और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है। इसी दौरान ग्राम रेड्डी से सूचना मिली कि एक महिला और उसकी बीमार बच्ची बाढ़ के कारण फंस गई हैं और उन्हें तत्काल अस
PREM
30 Jul 2026





















