डिप्टी सीएम के ओएसडी पद से हटाए गए दीपम रायचुरा की पदोन्नति के लिए डीपीसी की तैयारी
मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में जिला आबकारी अधिकारी दीपम कुमार रायचुरा और अभिषेक तिवारी को पदोन्नति देने के लिए डीपीसी की बैठक बुलाने की तैयारी है। रायचुरा को हाल ही में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी पद से हटाया गया था। शराब ठेकों से जुड़े आरोपों की जांच जारी होने की बात सामने आई है, हालांकि आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं।
Naresh Bhagoria
12 Oct 2026

























