सागर सीमा से लगे गांवों में छापेमारी, अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का अभियान तेज
बेगमगंज में सागर जिले की सीमा से लगे गांवों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 13 प्रकरण दर्ज कर 25 लीटर कच्ची शराब, 500 किलो महुआ लाहन, 51 पाव देशी और 35 पाव विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त सामग्री की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई। विभाग का अभियान लगातार जारी है।
Anand Sharma
9 Sep 2026
































