इंदौर में पिता की गला घोंटकर हत्या ! बेदखली का नोटिस, अगले दिन मौत; बेटियों के बयान पर बेटा आरोपी
सदर बाजार में बुजुर्ग बिलावल खान की संदिग्ध मौत के मामले में उनके इकलौते बेटे हिदायत-उल्ला को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि बेटे ने गला घोंटकर पिता की हत्या की। घटना से एक दिन पहले बिलावल ने बेटे को संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस दिया था। शॉर्ट पीएम में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। बेटियों के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
Hemant Nagle
2 Oct 2026
































