मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 7 की मौत और 100 से ज्यादा घायल
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास दो यात्री ट्रेनों की टक्कर से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 100 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गीजा प्रांत के अल-अय्यात इलाके में हुआ। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं।
Aditi Rawat
9 Nov 2026

























