बेटमा में जनविश्वास अभियान के तहत NCC कैडेटों ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण
जनविश्वास अभियान के तहत पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेटमा के एनसीसी कैडेटों ने पुलिस थाना बेटमा का शैक्षणिक भ्रमण किया। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा, एफआईआर प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
Rahul Devda
7 Aug 2026


























