भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट, केस रिकॉर्ड नष्ट नहीं करने के निर्देश
ग्वालियर की एक अदालत ने शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने उसे फरार दर्ज करने और केस रिकॉर्ड व जब्त संपत्ति सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। हत्या के प्रयास के मामले में वह लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
Naresh Bhagoria
8 Oct 2026
































