दिलजीत दोसांझ के शो का आयोजक नहीं मिला तो, जमीन मालिक को थमा दिया नोटिस! इंदौर निगम मांग रहा 10% मनोरंजन टैक्स
दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मैदान पर होने वाले शो से पहले मनोरंजन टैक्स को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आयोजक का पता नहीं चलने पर नगर निगम ने जमीन मालिक को नोटिस भेजकर टिकट बिक्री पर 10% टैक्स और सीए रिपोर्ट मांगी है। वहीं जमीन मालिक का कहना है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला और वे मैदान का किराया तक नहीं लेते।
Hemant Nagle
7 Nov 2026


























