रायपुर के आसमान में फिर दिखा हवाई रोमांच, 5 सारंग हेलीकॉप्टरों की गूंज से शहर में उत्साह, 2 नवंबर को एयर शो
आसमान में जब पांच ध्रुव हेलीकॉप्टर एक साथ ताल मिलाते हैं, तो हर नजर जमीन से उठकर आसमान पर टिक जाती है।रायपुर में 2 नवंबर को होने वाले एयर शो से पहले भारतीय वायुसेना की सारंग एरोबेटिक टीम ने पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ रिहर्सल की। हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनकर लोग छतों पर पहुंच गए। स्वदेशी हेलीकॉप्टरों से हवाई करतब दिखाने वाली सारंग टीम का गठन 2003 में हुआ था।
PREM
30 Oct 2026


























