सिवनी के धनोरा में मां दुर्गा मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़ी; प्रतिमा की चांदी की आंख भी ले गए चोर
सिवनी के धनोरा स्थित मां दुर्गा मंदिर में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। चोर दुर्गा प्रतिमा में लगी चांदी की आंख भी निकाल ले गए। शिवलिंग की चांदी की आंख निकालने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Umesh Shrivastava
24 Aug 2026

























