लक्ष्मी योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा- 7.52 लाख आवेदनों में सिर्फ 48 हजार मंजूर
दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने के चुनावी वादे को लेकर बीजेपी सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार पर दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लाखों महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक बहुत कम महिलाओं को इसका लाभ मिल पाया है।
Rohit Sharma
22 Nov 2026































