Bhopal News :क्रिस्टल आइडियल सिटी कॉलोनी में सीवेज लाइन डालने का विरोध, रहवासियों ने दिया धरना
भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक शाखा से क्रिस्टल आइडियल सिटी तक बनने वाली सड़क के पहले सीवेज लाइन डालने पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सीवेज लाइन प्राइवेट कॉलोनी क्रिस्टल आइडियल सिटी में से निकाली जा रही है। इसका रहवासी विरोध कर रहे हैं। कॉलोनी के रहवासियों ने इसे लेकर सोमवार को मेन गेट पर धरना दिया।
Naresh Bhagoria
25 May 2026


























