ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोहागपुर में कांग्रेस का हल्ला, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
सोहागपुर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाजार क्षेत्र में रैली निकालकर नारेबाजी की गई और पुतला जलाया गया। इसे बुझाने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग रखी गई।
Neelam Tiwari
7 Oct 2026
































