मंत्री विजय शाह मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट पेश करेगी मप्र सरकार, SIT को अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी!
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए मप्र के आदिम जाति मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में मप्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एसआईटी को अभियोजन के निर्देश दिए हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो मप्र सरकार ने अनौपचारिक बातचीत में विजय शाह को क्लीन चिट देने का फैसला किया है। हालांकि कैबिनेट में इस विषय को एजेंडे में शामिल करने से इनकार किया गया है।
Naresh Bhagoria
25 Aug 2026


























