कोल लेवी घोटाले में 104.20 करोड़ का हिसाब, कांग्रेस भवन तक कैश पहुंचने का EOW का दावा, डायरियों में ‘C PARTY’ और ‘BHAWAN’ कोड
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में EOW की छठी पूरक चार्जशीट में 104.20 करोड़ रुपए की कथित प्रविष्टियों का उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त डायरियों में ‘C PARTY’, ‘भवन’ और ‘BHAWAN’ जैसे कोड 32 बार दर्ज मिले। चार्जशीट में राजीव भवन तक काले बैग पहुंचने, देवेंद्र डडसेना के पास रकम जमा कराने और कथित नकदी वितरण से जुड़े बयानों का भी जिक्र है।
PREM
10 Oct 2026



























