Raipur:CM हाउस में आज गूंजेगा हरेली का उल्लास, सजेगा छत्तीसगढ़ी रंग
साय करेंगे हल-नांगर की पूजा, गेड़ी और पारंपरिक खेलों से दिखेगी गांव-गांव की संस्कृति। मुख्यमंत्री निवास में होने वाले हरेली तिहार के आयोजन को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश की थीम पर सजाया जाएगा। यहां कृषि उपकरणों, पारंपरिक वस्तुओं और लोक संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के जरिए राजधानी में गांव और खेत-किसानी की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
PREM
12 Aug 2026


























