हरदा में चेस एकेडमी शुरू, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने किया उद्घाटन; खिलाड़ियों को मिलेगा नियमित प्रशिक्षण
हरदा में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को तराशने के लिए जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने फीता काटकर एकेडमी का उद्घाटन किया और शतरंज की पहली चाल चलकर खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण की शुरुआत की।
Uttam Tenguriya
14 Oct 2026


























