छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची कार, एक पहिया ट्रैक पर लटका!
छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक कार लगेज ले जाने वाले रास्ते से प्लेटफार्म नंबर-1 तक पहुंच गई। कार का एक पहिया रेलवे ट्रैक की ओर उतर गया। घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ ने चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Shyam Sahu
21 Aug 2026


























