इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला! धुआं निकलते ही कारोबारी ने कूदकर बचाई जान
इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के पास जीडीसी कॉलेज के सामने रविवार रात चलती कार अचानक धधक उठी। बोनट से धुआं निकलते ही कारोबारी शैलेंद्र जैन ने कार रोककर दोस्त के साथ बाहर निकलकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने कार को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने करीब एक टैंक पानी डालकर आग बुझाई। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है, तकनीकी जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा।
Hemant Nagle
5 Oct 2026
































